छत्तीसगढ़

बिलासपुर बुधवारी बाजार में श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में चोरी

बिलासपुर

बुधवारी बाजार स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के शिवालय का कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने दानपेटी से नकदी पार कर दिए। मंदिर की देखरेख करने वाले ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

बुधवारी बाजार स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण परिसर में रहने वाले नारायण प्रसाद मिश्रा मंदिर की देखरेख करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 मई की शाम पूजा के बाद मंदिर के पट बंद किए गए। इस दौरान सब कुछ ठीक था। दूसरे दिन सुबह जब वे मंदिर में पूजा के लिए गए तो शिवालय के दरवाजे की कुंडी टूटा था।

Related Articles

कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने मंदिर के दान पेटी को तोड़कर नकदी पार कर दिया था। दानपेटी में रखे चिल्हर और कुछ रुपये मंदिर में बिखरे हुए थे। मंदिर की देखरेख करने वाले ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद गुरुवार को घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button