बिहार

पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील मोदी के आवास पहुंचे नीतीश कुमार, दी श्रद्धांजलि, परिवार से भी मिले

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. मोदी की धर्मपत्नी जेसिस जार्ज और परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा उपस्थित थे।

सोमवार को सुशील कुमार मोदी का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वे पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया और अंतिम संस्कार दीघा घाट पर किया गया था।

हालांकि, इस दौरान मुख्यमंत्री की अचानक तबियत खराब हो गई थी, इस कारण उस दिन वे किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके थे। स्व. मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ काम किया था। उन्होंने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भी लंबे समय तक उप मुख्यमंत्री का दायित्व निभाया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button