बिहार

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खिलाफ पेश किया आरोप पत्र, कहा- सरकार काम करने के लिए नहीं, बल्कि कमाने के लिए है

रांची
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में वर्तमान सरकार के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से सरकार के खिलाफ आरोप पत्र का विमोचन कर मोर्चा खोला।

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री के पद पर चम्पई सोरेन ने शपथ लिया। उस दौरान विधानसभा में उन्होंने कहा था वे हेमंत सोरेन पार्टी 2 है। सीपी सिंह ने कहा कि यह अब सच होने लगा है जिस तरह से भ्रष्टाचार उजागर होने लगे है। राज्य सरकार के एक मंत्री ओएसडी और उनके नौकर के घर नोटों का पहाड़ मिला। इन्हीं सभी चीजों को लेकर आरोप पत्र तैयार किया गया ताकि राज्य की जनता जान सके कि इंडी गठबंधन में किस तरह से जनता को ठगने और लूटने का काम किया जा रहा है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक गन का लाइसेंस लेने में पैसे का लेन- देन हुआ। उसे अधिकारी के खिलाफ समय पर कार्रवाई होती तो  भ्रष्टाचार नहीं होता। ईडी ने सैकड़ों बार भ्रष्टाचार को लेकर पत्र लिखा। एक पत्र तो नोट के बंडल में भी मिला है। सरकार के संरक्षण में ये भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। सरकार काम करने के लिए नहीं, बल्कि कमाने लिए है। कांग्रेस, झामुमो झारखंड के विरोधी और विकास के विरोधी है। आज गावं में बिज़ली और सड़क देखने को मिलती है ये भाजपा की सरकार में हुई है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button