फिल्म जगत

‘सुहागन चुड़ैल’ के सेट से निया शर्मा ने शेयर किए BTS फोटोज और वीडियोज

मुंबई

फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी पर एक बार 'नागिन' बन चुकी हैं। पर अब वो आपका प्यार छीनने के लिए 'सुहागन चुड़ैल' बनकर आ रही हैं। उनके हॉरर शो का प्रोमो को पांच दिन पहले ही आ चुकी है, लेकिन अब उन्होंने सेट से कुछ BTS वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। अपने डरावने पैर दिखाकर उन्होंने सबके होश उड़ा दिए हैं।

निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज और वीडियोज पोस्ट की हैं। किसी में वो मेकअप करा रही हैं तो किसी में अपने लंबे-लंबे नाखून वाले पैर दिखा रही हैं। उनका ये पोस्ट देखने के बाद फैंस इस शो को देखने के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं। इस शो में जैन इबाद खान, सचिन खुराना, सुभलक्ष्मी दास और आराधना शर्मा भी हैं।

Related Articles

एक वीडियो में निया ये बोलती पूछती नजर आ रही हैं कि क्या वो कुछ ज्यादा ही फ्लैट दिख रही हैं! इसके बाद वो आगे बोलती हैं, 'लाइफ में मेरी अलग ही प्रॉब्लम है।'

ये सीरियल कबसे शुरू होगा, अभी मेकर्स ने इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन आप इसे कहां देख सकते हैं, ये हम आपको बता देते हैं। आप इ शो को कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।

OTT पर भी आएगा सीरियल
इसके अलावा अगर आप इस शो को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो जियो सिनेमा पर इसके एपिसोड स्ट्रीम होंगे। हालांकि, इसके लिए आपको जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। यानी आप इसे फ्री में नहीं देख पाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button