फिल्म जगत

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अस्पताल के बिस्तर पर आये साथ नजर

मुंबई

'बिग बॉस 17' फेम अंकिता लोंखंडे ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह और विक्की जैन, दोनों ही अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। एक्ट्रेस ने पति को अपनी बाहों में भर रखा है और कैमरे की तरफ देखकर दोनों मुस्कुरा रहे हैं। हालांकि चेहरा उतरा हुआ है क्योंकि दोनों की तबीयत साथ खराब हो गई है। एक्ट्रेस ने इन फोटोज के साथ कैप्शन भी लिखा है, जिसमें साथ में बीमार पड़ने की बात लिखी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि विक्की को किन्हीं कारोण से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह एडमिट हैं। वहीं, अंकिता के हाथ में भी गिरने के कारण चोट लग गई थी। इसलिए पति विक्की जैन उनके साथ थे। इस बार विक्की जैन को भर्ती कराना पड़ा। दोनों ने अस्पताल के बिस्तर पर लेट पर फोटोज क्लिक करवाईं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन साथ में बीमार
एक फोटो में अंकिता विक्की जैन की बाहों में आराम कर रही हैं। तो दूसरी फोटो में अंकिता अपने फोन में बिजी हैं और विक्की जैन सो रहे हैँ। हाल ही में एक्ट्रस न एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें विक्की उनकी देखभाल कर रहे थे क्योंकि उनके हाथों में पट्टी बंधी हुई थी। वह एक्ट्रेस को खाना खिला रहे थे क्योंकि वह खुद से नहीं खा पा रही थीं।

लोगों ने अंकिता लोखंडे को लगाई फटकार
अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा कि 'बीमारी में भी साथ-साथ' । इस पोस्ट के बाद निशा रावल ने लिखा, 'उफ्फ! आशा करती हूं कि तुम जल्दी ठीक हो।' एक फैन ने पूछा, 'क्या हुआ है अंकिता को?' एक ने लिखा, 'मरीज कौन है लेकिन?' एक ने पूछा, 'क्या विक्की ने आपका हाथ तोड़ दिया?' एक ने कहा, 'क्या बीमार इंसानों के पास फोटो पोस्ट करने तक की शक्ति होती है?' एक ने कहा, 'दिखावे के अलावा भी कुछ किया करो इनसिक्योर औरत।'

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button