बिहार

बिहार के बेतिया में किन्नर को दिल दे बैठा युवक, 5 साल तक अफेयर के बाद अब रचाई शादी

​बेतिया
बिहार के बेतिया जिले से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक युवक ने थर्ड जेंडर (किन्नर) से मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। बताया जाता है कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। वहीं, अब ये शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के मताबिक, ये मामला बेतिया के मझौलिया प्रखंड के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर का है। दोनों में पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि मझौलिया के दिनेश कुमार ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे तभी उनकी मुलाकात गोपालगंज के रहने वाले ट्रांसजेंडर से हुई। किन्नर देखने में काफी खूबसूरत थी। पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद प्रेम कहानी आगे बढ़ी और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

वहीं, इसके बाद ट्रांसजेंडर और दिनेश कुमार ने मझौलिया प्रखंड के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी की और सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई। मंदिर में हुई इस शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने हैं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button