फिल्म जगत

‘रिलीज डेट गेम’ के पीछे छिपी है ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट

मुंबई

फुलेरा गांव में ग्राम पंचायत के सचिव अभिषेक त्रिपाठी… हर किसी को लौकी देने वाले प्रधान जी, प्रधान जी को झिड़कने वाली मंजू देवी, प्रह्लाद या फिर विनोद… क्या आप इन्हें मिस कर रहे हैं? क्या आप भी 'पंचायत' वेब सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां तो ये इंतजार अब खत्म होने वाला है, लेकिन अनोखे तरीके से! मेकर्स इस बार वेब शो की रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए एक गेम लेकर आए हैं, जिसके लिए आपको पहले लौकियां हटानी होंगी! नहीं समझे? आइये बताते हैं। प्राइम वीडियो की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें लिखा है कि 'Panchayat 3' वेब सीरीज आने वाली है, लेकिन लौकियों के पीछे क्या है?' इसके कैप्शन में 'गेम' को लेकर जानकारी दी गई है।

आपको https://panchayat3date.com/ पर क्लिक करना है। यहां पर जाकर जीमेल से लॉग इन करना है। इसके बाद जब आप लौकियां हटाएंगे तो वहां लिखकर आएगा कि बधाई हो, 93 पर्सेंट बचा है। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और 15 मिनट बाद दूसरी लौकी को हटाने के लिए वापस आएं।

'पंचायत 3' गेम
मेकर्स ने जैसे ही इस लिंक के बारे में जानकारी दी, 'पंचायत 3' की रिलीज डेट जानने के लिए बेकरार बैठे दर्शकों ने इस पर क्लिक किया, लेकिन जब उन्हें पता चला कि लौकी के इस प्रोसेस के बारे में पता चला कि दोस्तों को शेयर करना है तो सभी भड़क उठे। कुल मिलाकर लौकी के पीछे रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया, इससे कई फैंस नाराज भी हो गए हैं।

'ठीक नहीं कर रहे हैं आप!'
इस गेम को लेकर दर्शक अच्छे-खासे नाराज हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्राइम को अनफॉलो करने का टाइम आ गया है।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'अरे रिलीज कर दो, रोज का ड्रामा मचा रखा है।' एक ने शो का ही डायलॉग इस्तेमाल करते हुए लिखा, 'देख रहे हो बिनोद, कैसे लोगों के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है।'

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button