बिहार

वेडलॉक होटल में रखी सूखी घास में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

धनबाद
झारखंड के धनबाद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुखी घास में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मामला जिले के बरवाअड्डा थाना जीटी रोड स्थित वेडलॉक ग्रीन होटल का है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की देर रात होटल में पार्टी चल रही थी। इस दौरान होटल के ठीक पीछे खाली जगह पर रखी हुई सुखी घास में आग लग गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।

मामले में होटल कर्मियों ने बताया कि पटाखे या सिगरेट की चिंगारी से आग लगने की संभावना है। घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत भी नहीं हुआ है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button