देश

पीएम मोदी ने तीसरे चरण के मतदान से पहले कर्नाटक में कांग्रेस को घेरा

बंगलूरू.

तीसरे चरण के मतदान के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को भारत की उपलब्धियों पर शरम आती है।

हुबली हत्याकांड को लेकर भी पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती है। भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है। उन्होंने ईवीएम के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की।"

#WATCH बेलगावी, कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलगावी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "…भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती… भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी…
pic.twitter.com/9a0z14rfAo

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button