उत्तर प्रदेश

छह साल के भांजे की नाबालिग मामा ब्लेड से गला रेतकर कर दी हत्या

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में नाबालिग मामा पर शुक्रवार की सुबह छह साल के भांजे की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पहले बच्चे का ब्लेड से गला रेता गया। चीखने पर ईंट से बच्चे का सिर कुचल दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हत्या की असल वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इसे जमीनी विवाद को लेकर चल रही रंजिश का नतीजा बता रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना संभल जिले की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की दुर्गा धाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह हुई। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। वह चंदौसी के इस्लामनगर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। बदायूं जिले की वर्षा उर्फ उषा करीब छह साल से बेटे कुंज के साथ पिता के यहां रह रही थीं। वर्षा का अपने पति राहुल से तलाक का मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे आरोपी (वर्षा का मौसेरा भाई) कुंज को लेकर घर से बाहर आया। उसने पहले एक निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में बालक को फेंक दिया। खुद भी टैंक में उतरा और बच्चे का ब्लेड से गला रेत दिया। बच्चे के चीखने पर आरोपी ने ईंट से उसका सिर कुचल दिया। बच्चे ने मौके पर ही तड़प -तड़प कर दम तोड़ दिया।

चीख सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। तब सेफ्टी टैंक से निकलने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चेव को टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों पक्षों में जमीन का झगड़ा चल रहा था। घटना के समय बच्चे की मां दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई थीं। सीओ चंदौसी डॉक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button