राजनीति

भाषण के दौरान गडकरी को आया चक्कर, मंच पर ही लगे गिरने

मुंबई

लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए। गडकरी ने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ा था। वह यहां राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे। पाटिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े से महायुति की उम्मीदवार हैं। उधर, गडकरी ने ट्वीट करके कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।
 
नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा कि पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

गर्मी के चलते बिगड़ी तबीयत
हिंगोली लोकसभा में महा गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार राजश्री हेमंत पाटिल के प्रचार के लिए यवतमाल जिले के पुसद के शिवाजी महाराज मैदान में वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी की एक अभियान सभा आयोजित की गई थी। बाकी नेताओं के भाषण के बाद गडकरी ने लोगों को संबोधित करना शुरू किया। यवतमाल में अत्यधिक तापमान बढ़ने के कारण उन्हें गर्मी से परेशानी होने लगी। गर्मी सहन न कर पाने के कारण कुछ ही मिनटों में उन्हें चक्कर आने लगे।

Related Articles

यवतमाल में गडकरी की दूसरी सभा
बताया गया कि बुधवार को नितिन गडकरी की दिन में यह दूसरी जनसभा थी। उनकी एक बैठक बुलढाणा जिले के चिखली में सुबह के सत्र में हुई। दूसरे चरण में उनकी यवतमाल जिले के पुसद में एक जनसभा तय थी। लेकिन जनसभा में ही ऐसा होने के कारण उन्होंने भाषण बीच में ही छोड़ दिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल खबर है कि उनकी हालत स्थिर है।

उपचार के बाद भाषण फिर से शुरू
डॉक्टर के इलाज के बाद नितिन गडकरी बेहतर महसूस करने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने फिर बोलना शुरू किया। नितिन गडकरी ने आग्रह किया कि देश में विकास का दौर चल रहा है और इस दौर में आप सभी का वोट महत्वपूर्ण है और महायुति प्रत्याशी राजश्री पाटिल को वोट करें।

मोदी के विकास का गुणगान
अपने भाषण में उन्होंने नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का जिक्र किया और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। साथ ही उन्होंने इस बात की भी आलोचना की कि विपक्ष के पास प्रचार के लिए मुद्दे नहीं हैं।

मंच पर ही गिरने लगे गडकरी
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आ गया। और वो मंच पर ही गिरने लगे।

गडकरी की तबीयत स्थिर
वीडियो में गडकरी को कुछ लोग पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत स्थिर है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button