मध्यप्रदेश

मौसम विभाग ने बताया मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 22 से 26 अप्रैल के दौरान मौसम खराब रहने की चेतावनी दी

भोपाल
मध्य प्रदेश में मौसम एकबार फिर बदल गया है। मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार को आंधी और बारिश देखी गई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। यही नहीं आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 22 से 26 अप्रैल के दौरान मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर मौजूद है। यही नहीं एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। दूसरी ट्रफ रेखा विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक देखी जा रही है। यही नहीं पूर्वोत्तर असम पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। मौसम विभाग का कहना है कि उक्त वेदर सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि 22 से 26 अप्रैल के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश जबकि 22, 25 और 26 अप्रैल को पश्चिम मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलेंगी। खासकर यदि अगले 24 घंटे के दौरान के मौसम की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। 24 अप्रैल को भी मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इसको लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल को भी मौसम खराब रहेगा। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।  22 से 26 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ सकते हैं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button