छत्तीसगढ़

लोरमी, भिलाई और रायपुर में आज JP Nadda भरेंगे चुनावी हुंकार

रायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर बाद कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे। शाह एक दिन पहले ही रायपुर पहुंचे हैं। वे बीजेपी कार्यालय में ठहरे थे।

अमित शाह रविवार रात पहुंचे रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार रात रायपुर पहुंच गए हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उनका स्वागत किया. इसके अलावा कई बीजेपी नेता शाह के स्वागत में मौजूद रहे.

कांकेर में अमित शाह की महारैली: सोमवार को कांकेर के नरहरदेव स्कूल मैदान में अमित शाह बीजेपी की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से वोट की अपील करेंगे. अमित शाह की जनसभा के लिए यहां भव्य पंडाल तैयार किया गया है. नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं. बता दें कि कांकेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है.

दुर्ग में नड्डा भरेंगे चुनावी हुंकार: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी सोमवार को दुर्ग दौरे पर रहेंगे. भिलाई पावर हाउस स्थित आईटीआई मैदान में बीजेपी की महारैली आयोजित हैं, जिसमें जेपी नड्डा भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनों को संबोधित करेंगे. जेपी नड्डा दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से वोट की अपील करेंगे. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के स्टार प्रचारक लगातार छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं. 21 अप्रैल को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनांदगांव, कोरबा और बिलासपुर में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की और जनता के सामने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. वहीं आज कांकेर और दुर्ग में अमित शाह और जेपी नड्डा बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button