बिहार

मुकेश सहनी ने तेजस्वी के बयान का समर्थन किया जिसमें वोटिंग के पहले दिन ही बीजेपी की 400 पार वाली फिल्म फ्लॉप हो गई

पटना
चुनाव प्रचार पर जाने से पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान मुकेश सहनी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वोटिंग के पहले दिन ही बीजेपी की 400 पार वाली फिल्म फ्लॉप हो गई।

मुकेश सहनी ने कहा कि निश्चित तौर पर यह सही है। जिस प्रकार से कल वोटिंग परसेंटेज कम हुई है, इससे साफ होता है कि भाजपा का हवा निकल चुका है। लोग समझ रहे हैं कि मोदी के चक्कर में नहीं रहना हैं। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से वोटिंग परसेंटेज कम हुआ इसे मान लीजिए कि सरकार फिर से बनाने के लोग तैयार नहीं है। सरकार गिराने के लिए लोग तैयार है। बहुत अच्छा रिजल्ट होगा जानकारी मिला है, खुशी हो रही है।

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि हम लोग मजबूती के साथ प्रचार-प्रसार करेंगे। ज्यादा से ज्यादा मेहनत करेंगे इसके लिए आगे हम लोग काम करेंगे। बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के 400 पार का फिल्म पहले दिन ही फ्लॉप हो गया है। 'काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती' इनकी जुमलेबाजी और झूठ का पहाड़ ढह गया है। हम अच्छे वोटों से जीत रहे हैं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button