फिल्म जगत

अफवाहें उड़ रही हैं कि दीपिका कक्कड़ हैं प्रेग्नेंट

मुंबई

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ शादी के 6 साल बाद दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। ऐसी अफवाहें बीते कई दिनों से उड़ रही हैं। एक्ट्रेस जब भी कहीं नजर आती हैं, इन अटकलों की चर्चा और तेज हो जाती है। लेकिन यहां फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि दीपिका दूसरी बार मां नहीं बनने जा रही हैं। बल्कि वो इन अफवाहों से इतनी खफा हैं कि इस पर रिएक्ट तक नहीं करना चाहती हैं। जबकि हाल ही में शोएब इब्राहिम ने हिंट दिया कि अगर अल्लाह ने चाहा तो दूसरा बेबी…।
 
दीपिका एक्टिंग करियर से दूर हैं। उन्हें और उनके बेटे रूहान को पिछली बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था, जिसमें शोएब ने पार्टिसिपेट किया था। इसी दौरान दीपिका को देखकर उनके दूसरे बच्चे को लेकर कयास लगने लगे थे। Shoaib ने भी हाल ही अपने व्लॉग में दूसरे बच्चे का जिक्र किया।

'अल्लाह ने चाहा कभी दूसरा बेबी'
शोएब ने कहा, 'डॉक्टर भी बोले कि ऐसा होता है तो अब पता है ऐसा होता है। अब इंशाअल्लाह, अल्लाह ने चाहा कभी दूसरा बेबी होता है तो अपने को पता है कि एक टाइम ऐसा आता है, जहां पर ऐसी भी चीजें होती हैं।' दरअसल, ईद से पहले रूहान को बुखार आ गया था, क्योंकि उसके दांत निकल रहे थे। दीपिका और शोएब को इसका इल्म नहीं था कि जब बच्चे के दांत निकलते हैं, तब ऐसा होता है। इसलिए वो बहुत परेशान हो गए थे।

प्रेग्नेंट नहीं हैं दीपिका, बढ़ गया है वजन
अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका और शोएब के कई करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि दीपिका एक्ट्रेस नहीं हैं। अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि रूहान के जन्म के बाद एक्ट्रेस का वजन बढ़ गया और वह अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद नहीं कर रही हैं। इसके अलावा, दीपिका ट्रैक पर वापस आने की योजना बना रही हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button