मध्यप्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छिंदवाउ़ा में रोड शो के दौरान खुले वाहन में सवार होकर निकले

छिंदवाड़ा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छिंदवाउ़ा में रोड शो शुरू हो गया है। वे खुले वाहन में सवार होकर निकले हैं। उनके साथ सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद हैं। शाह 8 दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश आए हैं। अमित शाह का रोड शो शहर के फव्वारा चौक से शुरू हुआ। वे गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार पहुंचेंगे। शाह नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर पहुंच कर बड़ी माता जी के दर्शन किये। यहां वे पूजा-अर्चना भी करी। केंद्रीय गृह मंत्री नाइट स्टे छिंदवाड़ा में ही करेंगे।

गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा में स्वागत
गृहमंत्री के छिंदवाड़ा आगमन एवं रोड शो के लिए भाजपा संगठन द्वारा आदिवासी अंचल से पारंपरिक गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा, पुष्पवर्षा के साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में साज सज्जा की गई है। रोड शो कुल 720 मीटर लंबा है। जो कुल 16 फेज में हो रहा है, यानि फव्वारा चौक से छोटी बाजार तक कुल 16 गलियों को कनेक्ट कर रहा है। रोड शो में अमित शाह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट देने को अपील कर रहे हैं। रोड शो में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, महाकोशल क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय मौजूद हैं।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button