खेल

मुंबई इंडियंस ने विष्णु विनोद के विकल्प के रूप में हार्विक देसाई को अनुबंधित करने की घोषणा की

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को विष्णु विनोद के विकल्प के रूप में सौराष्ट्र के विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्विक देसाई को अनुबंधित करने की घोषणा की। विष्णु विनोद बांह की चोट के कारण मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गए हैं। यह 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पहली बार आईपीएल का हिस्सा बना है। देसाई ने सौराष्ट्र के लिए 27 टी20, 40 लिस्ट ए और 46 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि विष्णु विनोद के विकल्प के तौर पर हार्विक देसाई टीम में शामिल होंगे।' घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलने वाले 30 वर्षीय विनोद के बाएं हाथ में चोट लगी है। मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं।

गौर हो कि मुंबई का नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में प्रदर्शन अब तक खराब रहा है। टीम ने चार में से एक मैच में ही जीत दर्ज की है और अंक तालिका में 8वें स्थान पर है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button