मध्यप्रदेश

रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पाटीदार भाजपा में शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कांग्रेस के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रतलाम-झाबुआ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को जोर का झटका दिया है। रतलाम जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष कैलाश पाटीदार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्हें उज्जैन जिला भाजपा में पार्टी की सदस्यता दिलाई। पाटिदार के साथ ही अलीराजपुर के भी कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

इनमें जोबट के कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह, शुभम पाटीदार, रघुनंदन शर्मा, आनंद शाह के नाम शामिल हैं। इन नेताओं को खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है और पार्टी में उनका स्वागत किया है।   वहीं कटनी में भी बड़ी संख्या में लोग भाजपा बीजेपी में शामिल हुए हैं। यहां पर डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई है। कटनी के डॉक्टर और ध्यान योग केन्द्र के संचालक डॉ. ब्रह्मा जसूजा, डॉ राजेंद्र गुप्ता, डॉक्टर वंदना गुप्ता समेत 200 से ज्यादा डॉक्टर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकतार्ओं ने भी भाजपा  जॉइन की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सदस्यता दिलाई।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button