मध्यप्रदेश

प्रदेश में बड़ा हादसा: 3 युवकों की दर्दनाक मौत, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी

छतरपुर

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 39 पर सोमवार रात करीब 1:30 बजे हुआ। स्कूटी सवार लक्ष्मण कुशवाहा (25), नीरज रैकवार (17) और सुनील रैकवार (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में स्कूटी सवार 3 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि हादसे के बाद स्कूटी भी पूरी तरह से नष्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गवाने वाले तीनों युवक पन्ना के पुरुषोत्तमपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वो किसी काम से चतरपुर आए थे और यहीं से पन्ना के लिए रवाना हो रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब 1.30 बजे घटी है।

हादसे में 3 युवकों ने गवाई जान

बमीठा थाना क्षेत्र के टोरिया नेशनल हाईवे पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही छतरपुर एसपी अगम जैन घटना स्थल पहुंचे और जांच में जुटी पुलिस टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए। हादसे में पन्ना के पुरुषोत्तमपुर में रहने वाले 25 वर्षीय लक्ष्मण कुशवाहा, 17 वर्षीय नीरज रैकवार और 25 वर्षीय सुनील रैकवार की मौके पर मौत हो गई।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button