मध्यप्रदेश

कांग्रेस के दिग्गज क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पा रहे: सीएम यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर संकेतों पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शक्ति का प्रताप है कि कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज अपने घर से, लोकसभा क्षेत्र से नहीं निकल पा रहे हैं। वे अब अपने क्षेत्र में ही सीमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी द्वारा शहडोल और मंडला की सभा के जरिए सोमवार को आदिवासियों को साधने के माने जा रहे प्रयास पर भी मुख्यमंत्री ने संकेतों पर निशानासाधा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सभी को महत्व देते हैं। आदिवासी अंचल से राष्टÑपति द्रौपदी मुर्मु देश की राष्टÑपति बनी है। ऐसे उदाहरण से ही जनता में, सभी वर्गो में विश्वास बनता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नव संवत्सर की भी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत, नए वर्ष का आज पहला दिन है। यह वर्ष हम सभी के जीवन में मंगल ही मंगल करे। उन्होंने कहा कि यह भी सौभाग्य है कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालाघाट आ रहे हैं। चुनाव अभियान में मोदी की उपस्थिति प्रदेश को नई ताकत, संबल और ऊर्जा देती है। जनता का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी और भाजपा को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब जानते हैं कि शक्ति के मामले में खासकर महिलाओं के मामले में कांग्रेस की दृष्टि और कांग्रेस की भाषा क्या रहती है।

Related Articles

मुख्यमंत्री पहुंचे मैहर
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मैहर पहुंचे हैं। यहां पर वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे,लेकिन इससे पहले उन्होंने मां शारदा के दर्शन किया। मुख्यमंत्री भोपाल से रवाना होकर जबलपुर पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर से मैहर गए। यहां पर उन्होंने मां शारदा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे यहां पर चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए गए। इसके बाद वे वापस से जबलपुर रवाना होंगे। यहां से बालाघाट जाएंगे। जहां पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभा में शामिल होंगे। सभा के बाद मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचेंगे। जहां पर वे रात में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button