देश

बनारस में मिली दिल्ली में 15 दिन पहले चोरी हुई जेपी नड्डा की कार

नई दिल्ली.

दिल्ली पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की हरियाणा नंबर की फॉरच्यूनर कार को बनारस, यूपी से बरामद कर लिया है। कार ढूंढने के लिए बनी विशेष टीम ने 15 दिन में कार को ढूंढ निकाला। इन 15 दिनों में कार को नौ शहरों में ले जाया गया। कार पर सांसद का स्टीकर लगा हुआ था, ऐसे में दुरुपयोग होने का अंदेशा था। पुलिस ने बड़कल के शाहिद और शिवांश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अपने कई साथियों के साथ क्रेटा कार से कार को चुराकर ले गए थे। शाहिद ने फरीदाबाद में पत्नी व बच्चों को बैठा लिया, ताकि पुलिस पकड़ न सके। बड़कल में इन्होंने नंबर प्लेट बदल ली थी। आरोपियों को यूपी ले जाते हुए पता लग गया था कि ये भाजपा अध्यक्ष की कार है, बावजूद आरोपियों में खौफ पैदा नहीं हुआ। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार रविदास मार्ग, अरोड़ा प्रॉपर्टी के सामने, गोविंदपुरी इलाके से 18 व 19 की रात चोरी हुई थी। उनका चालक जोगिंदर सिंह कार को अपने घर ले गया था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने एसीपी दिलीप सिंह व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ता प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर की देखरेख में करीब 12 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैयार की। ये टीम 20 मार्च को ही दिल्ली से यूपी व हरियाणा के लिए रवाना हो गई थी। आरोपी शाहिद ने बताया कि वह दिल्ली कार चोरी करने क्रेटा से आए थे। पुलिस ने इस कार को भी बरामद कर लिया है। गोविंदपुरी, दिल्ली, फरीदाबाद, बड़कल, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, लखनऊ और बनारस के बाद कार को आगे नागालैंड ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने डिमांड पर कार चुराई थी। भाजपा अध्यक्ष की कार चोरी हुई थी, ऐसे में दिल्ली पुलिस की साख दांव पर थी।

Related Articles

मैदानगढ़ी थाने का घोषित बदमाश है शाहिद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शाहिद मैदानगढ़ी थाने का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसकी बेटी सना और दामाद फारूक को कार चुराने में सहायता करने के आरोप में बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके परिवार व रिश्तेदारों की तलाश कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button