मध्यप्रदेश

ग्वालियर से प्रवीण पाठक और मुरैना से नीटू सिकरवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

भोपाल

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की बाकी बची 3 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ग्वालियर जिले से बीजेपी के भारत सिंह कुशवाहा के विरोध में प्रवीण पाठक पर भरोसा जताया है तो वहीं मुरैना से नीटू सिकरवार यानी सत्यपाल सिंह सिकरवार को टिकट सौंपा है। इससे पहले चंबल क्षेत्र में कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह के नाम की घोषणा की थी।

Related Articles

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके साथ ही पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट लगातार जारी की जा रही है। इससे पहले कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की थी। वहीं, आज ग्वालियर से प्रवीण पाठक और मुरैना से नीटू सिकरवार को टिकट दिया गया है।

इन तीन सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में होगी सीधी भिड़ंत
उधर, बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर और ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है. तीनों ही सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा. खंडवा में ज्ञानेश्वर के सामने नरेंद्र पटेल, मुरैना में शिवमंगल सिंह का मुकाबला सत्यापाल सिंह सिकरवार से होगा. वहीं, ग्वालियर में कांग्रेस के प्रवीण पाठक की भिड़त बीजेपी के भारत सिंह कुशवाहा से होगी.

प्रवीण पाठक कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं. उन्होंने 2023 के चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें बीजेपी के नारायण सिंह कुशवाहा ने उन्हें ग्वालियर दक्षिण सीट पर 2536 वोटों से हराया था. सत्यपाल सिंह सिकरवार पहले बीजेपी में थे. उन्हें पार्टी के आदेश का पालन न करने के कारण 2020 में निष्कासित कर दिया था. नरेंद्र पटेल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं. उन्हें बड़वाह विधानसभा सीट से कांग्रेस ने 2023 चुनाव में टिकट दिया था लेकिन  बीजेपी के सचिन बिड़ला के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button