छत्तीसगढ़

धमतरी में भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने की बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा

धमतरी.

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में बैठकों का दौर जारी है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन धमतरी पहुंचे जहां बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सिहावा,कुरूद और धमतरी विधानसभा के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेकर चुनाव को लेकर योजना बनाई। चुनाव जीतने भाजपा प्रभारी ने नेताओं को मूलमंत्र भी दिए।

वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान नितिन नबीन ने कहा कांग्रेस के समय मैच फिक्सिंग होता था। कहा कि राहुल सारे भष्ट्राचारियों को मिलाकर मैच फिक्सिंग कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर सभी का भष्ट्राचार छिप जाये लेकिन मोदी जी के रहते कोई भी भष्ट्राचारी नही बचेगा चाहे विपक्ष कितना भी मैच फिक्सिंग कर ले सबकुछ जनता के सामने आएगा। वहीं विपक्ष द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव की मांग वाले सवाल पर नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस के समय में बैलेट लूट लिया जाता था और विपक्ष अपनी हार को छिपाने के लिए ईवीएम का रोना रोता है। नितिन ने कहा कि अगर राहुल गांधी को चुनौती देना है तो भाजपा के कामों को चुनौती दें। वही छत्तीसगढ में शराब की कीमत में बढोतरी को लेकर कहा कि इससे राज्य की राजस्व बढेगी और इससे आने वाले पैसो से नई योजनाएं शुरू की जायेंगी।

Related Articles

साथ ही शराब के मुद्दे को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में पहले शराब कांग्रेस पार्टी वालों के लिए धन उगाही प्रमुख केन्द्र बन गया था। कांग्रेस पार्टी वालों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए शराब में करीब दो हजार करोड रूपये का घोटाला कर दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button