छत्तीसगढ़

भाठागांव में हुई घटना के बाद पुलिस ने एक नाबालिग और बालिग युवक को किया गिरफ्तार

रायपुर

होलिका दहन की रात भाठागांव इलाके में एक युवक के पूरे शरीर पर 12 से ज्यादा बार वारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने दो दिनों की सघन जांच के बाद एक नाबालिग और बालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी कि सोनकर बाडी के पास एक लाश पडी हुई है तब पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान मोहित सोनकर के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर करीब 12 से अधिक बार वारकर उसको मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने पोस्टमार्ट के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया। मृतक मोहित सोनकर घर से अलग भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में रहता था और वही शराब भट्टी के आसपास हम्माली समेत दीगर काम करता था। इस मामले में पुलिस ने दो दिनों की आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और एक नाबालिग सहित बालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इस मामले में भाठागांव पुरानी बस्ती निवासी एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया गया और उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी नारायण साहू उर्फ गोलू के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने नारायण साहू को भी गिरफ्तार कर लिया और गोलू ने पूछताछ में बताया कि मृतक मोहित सोनकर उसे प्राय: शराब पीने के के लिए रोजाना शराब मांगता था तथा उसके पास रखे पैसो को लूट लेता था। जिससे आरोपी नारायण साहू परेशान होकर मोहित सोनकर की हत्या करने की योजना बना डाली तथा अपनी योजना में कुछ दिनों पूर्व विधि के साथ संघर्षरत बालक को शामिल किया एवं उसे मौका देखकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button