राजनीति

भाजपा ने छठी सूची जारी किए, राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का एलान

नई दिल्ली  
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छठी सूची जारी कर दी है। इसमें तीन उम्मीदवारों का एलान किया गया है। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा इनर मणिपुर लेाकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button