बिहार

एनडीए के घटक उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिला सिंबल

पटना.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भी टिकट बंटवारा फाइनल स्टेज में है। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को सिंबल मिल गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी को कॉमन सिंबल दे दिया गया है। भरा हुआ गैस सिलेंडर हमारा सिंबल है।

इस बार हमलोग लोकसभा चुनाव इसी सिंबल पर चुनाव लड़ेगे। कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता की समृद्धि के लिए हमारी पार्टी काम करेगी। हमारे कंधों पर 40 लोकसभा सीट है। 40 की 40 सीट पर एनडीए को जीत मिलेगी। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपनी रौ में हैं। इंडी एलायंस तो बिहार में नहीं ही चला, महागठबंधन का फॉर्मूला भी नहीं चल रहा है। वह कांग्रेस की आपत्ति के बावजूद अपनी पार्टी से लगातार प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं। इसी हफ्ते जनता दल यूनाईटेड को छोड़कर राजद में वापसी करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को उन्होंने रविवार को अपने आवास पर बुलाकर मधुबनी से राजद का सिंबल दिया। दरभंगा का प्रत्याशी भी राजद की ओर से पूर्व मंत्री व पार्टी विधायक ललित कुमार यादव को बनाया गया है।

जदयू ने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। जदयू ने 16 प्रत्याशियों ने नाम की घोषणा की है। सीतामढ़ी के सांसद और जदयू नेता सुनील कुमार पिंटू का टिकट कट गया है। उनके जगह विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को टिकट दिया गया है। सीवान की सांसद कविता सिंह का भी टिकट कट गया है। उनके जगह विजयालक्ष्मी देवी को पार्टी ने लोकसभा उम्मीवार बनाया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button