छत्तीसगढ़

मातम में बदली खुशियां: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर 2 भाइयों की मौत

कोंडागांव.

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में रहने वाले दो भाई अपने चचेरे भाई की शादी के कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुडरीपारा में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जहां चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांट कर वापस घर लौट रहे 2 युवकों की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, कोरगांव निवासी हिमांशु मरकाम 22 वर्ष आशीष मरकाम 15 वर्ष के चचेरे भाई की 27 मार्च को शादी होने वाली थी, जिसका शादी कार्ड बांटने के लिए दोनों युवक गुडरीपारा गए हुए थे। वापसी के दौरान सिदावंङ गुडरीपारा के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। केशकाल पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेजा। मामले में अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button