फिल्म जगत

रश्मी ने फैंस को बोला- थैंक यू

मुंबई

बिग बॉस  की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में लेखिका और प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगी। बिग बॉस  की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपकमिंग फिल्म जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में लेखिका और प्रोफेसर निवेदिता मेनन की भूमिका निभाती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को थैंक यू भी बोला है।

एक्ट्रेस ने कहा कि सबसे पहले मुझे स्क्रीन पर देखने का इंतजार करने के लिए मेरे फैंस को बहुत-बहुत धन्यवाद। जिस तरह की भूमिका मैं निभाना चाहती थी, उसके लिए थोड़ा ब्रेक लेना सही फैसला था। मैंने अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत की है। रश्मि आगे कहती हैं मेरे इस किरदार से बहुत से लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुई है और इस चीज का ध्यान रखना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। एक कलाकार के तौर पर कैरेक्टर में गहराई से उतरने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। रश्मि ने कहा कि अब यह देखने का समय आ गया है कि दर्शक मेरे परफॉर्मेंस पर क्या रिएक्शन देते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा। प्रोमो के बाद मुझे इतना प्यार देने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आईएमडीबी के मुताबिक यह फिल्म एक छोटे शहर के सौरभ शर्मा के बारे में है जो अब जेएनयू का छात्र है। वहां वह राष्ट्रविरोधी वामपंथी छात्रों की गतिविधियों से बेचैन हो जाता है और उनके खिलाफ आवाज उठाता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button