देश

नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, ली मंत्री पद की शपथ

चंडीगढ़
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो।भाजपा नेता डॉ. कमल गुप्ता और सीमा त्रिखा , महिपाल ढांडा ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

आपको बता दे की 12 मार्च को नायब सिंह सैनी ने पांच कैबिनेट सहयोगियों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला सहित उनके पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा विधायकों की बैठक के दौरान अगले मुख्‍यमंत्री के लिए सैनी का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button