बिहार

Jharkhand: 37 लाख छात्रों को दिए जाएंगे स्कूल बैग

रांची.

16 मार्च को झारखंड मंत्रिमंडल ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 1-8 तक पढ़ने वाले 37 लाख से अधिक छात्रों को स्कूल बैग उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, कि राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 57.06 करोड़ रुपये मंजूर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि, "कक्षा 1 से  8 के सभी छात्रों को सालाना स्कूल बैग उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रत्येक बैग की कीमत 140 रुपये से 160 रुपये तक होगी।" कैबिनेट बैठक के दौरान 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिसमें झारखंड बाजरा मिशन के लिए 50 करोड़ रुपये की मंजूरी भी शामिल है। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने यह भी कहा, "मिशन के तहत, बाजरा खेती का क्षेत्रफल मौजूदा 40,000 हेक्टेयर से बढ़ाकर पांच लाख हेक्टेयर किया जाएगा।" कैबिनेट ने किसान समृद्धि योजना (2023-24) के लिए 80 करोड़ रुपये की भी मंजूरी दे दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button