राजनीति

हमें मीडिया से पता चला है कि हमारी पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिल रहा, हो सकते हैं NDA से बाहर : पशुपति पारस

नई दिल्ली
बिहार में चिराग पासवान अपने चाचा केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर भारी पड़ गए हैं। इस बात का एहसास अब पशुपति पारस को भी हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी की पार्लियामेंट की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें मीडिया से पता चला है कि हमारी पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। हम भाजपा की लिस्ट का इंतजार करेंगे। उसके बाद हमारे विकल्प खुले हुए हैं। हम कहीं भी जा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि आज हमारे संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। सदस्यों ने फैसला किया है कि जब तक भाजपा की सभी सूची (उम्मीदवारों की) जारी नहीं हो जाती, तब तक हम इंतजार करेंगे। हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आग्रह करते हैं कि हमारे पांचों सांसदों पर विचार करें। हम सूची का इंतजार करेंगे। घोषणा के बाद अगर हमें उचित सम्मान नहीं दिया तो हमारी पार्टी स्वतंत्र है। हमारे दरवाजे खुले हैं। हम कहीं भी जाने को तैयार रहेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button