मध्यप्रदेश

पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, पंकज संघवी ने ज्वाइन की BJP

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के गृह जिले इंदौर से शुक्रवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां से दो पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के बाद अब पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं कांग्रेस के टिकट पर इंदौर से लोकसभा का पिछला चुनाव लड़े पंकज संघवी ने भी कांग्रेस के हाथ को छोड़ दिया है और भाजपा की सदस्यता ले ली। प्रदेश भाजपा दफ्तर में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा ने इन दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इनके साथ बीस अन्य नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की।

तवज्जो नहीं मिलने से नाराज थे संघवी
पंकज संघवी पिछले कई दिनों से कांग्रेस संगठन और पार्टी के नेताओं से नाराज थे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गुट से जुड़े रहे संघवी इन दिनों कांग्रेस में हाशिये पर थे। इसके चलते उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि पिछले लोकसभा चुनाव में जब वे कांग्रेस से चुनाव लड़े थे तब जीतू पटवारी अपनी विधानसभा को छोड़ कर हेलीकॉप्टर से घूम रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी जीतू पटवारी ने उनसे संपर्क नहीं किया। ऐसे में अब ऐसी पार्टी में रहना मुश्किल था।

Related Articles

विजयवर्गीय कर रहे इंदौर में कांग्रेस को खोखला
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले कुछ दिनों में इंदौर में कांग्रेस को खोखला कर दिया है। इससे पहले विजयवर्गीय के प्रयासों से विशाल पटेल और संजय शुक्ला ने भाजपा का दामन थामा था। अब पंकज संघवी को भी वे भी भाजपा में लेकर आए हैं। संघवी को भाजपा में लाने के लिए विजयवर्गीय ने उनसे संपर्क किया। वहीं अंतर सिंह दरबार महू में कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वे भी अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button