मध्यप्रदेश

प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा

भोपाल
मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं शिक्षकों के लिए 1 माई से 31 मई तक अवकाश रहेगा।

इसके साथ ही स्कूली शिक्षा विभाग ने इस वर्ष दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा भी कर दी है। जिसमें 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दशहरे का अवकाश रहेगा। 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली का अवकाश रहेगा। वहीं 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button