फिल्म जगत

दुनिया के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर अवॉर्ड शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार रहता, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

नई दिल्ली
दुनिया के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar 2024) पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहती हैं। इसमें नॉमिनेट होने वाली पर्सनालिटीज के अलावा फैंस को भी इस शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार रहता है। इस साल के एकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा अब से कुछ ही देर में होगी। आज रात अमेरिका में 96वें एकेडमी अवॉर्ड की घोषणा होगी। वहीं, भारत में आप ऑस्कर का सीधा प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं।

कहां आयोजन होगा इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड
ऑस्कर 2024 का आयोजन कैलिफॉर्निया के डॉल्बी थिएटर में होगा। यह अवॉर्ड शो 10 मार्च को वहां होगा, जिसके होस्ट जिमी किमेल होंगे। 10 मार्च को रेड कार्पेट सेरेमनी होगी। इसके बाद विनर्स के नाम अनाउंस किए जाएंगे। इसके अलावा प्रेजेंटर्स के नाम भी अनाउंस किए जाएंगे।

भारत में कब और कहां देख सकेंगे ऑस्कर?
10 मार्च को कैलिफॉर्निया में आयोजित होने के बाद भारत में आप इस शो को सोमवार 11 मार्च को देख सकेंगे। इंडिया में शो सुबह 4 बजे से शुरू होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसका सीधा प्रसारण होगा।

तीन राउंड में प्रेजेंट होगा ऑस्कर अवॉर्ड
ऑस्कर अवॉर्ड्स तीन राउंड में पूरे किए जाएंगे। इसके लिए प्रेजेंटर्स को भी तीन राउंड में बांटा गया है। पहले सेट में मिशेल फीफर, जैंडेया, निकोलस केज, अल पचिनो, महेरशला अली, ब्रेंडन फ्रेजर, जेमी ली कर्टिस, मैथ्यू मैक्कनौगी, जेसिका लांग, लुपिता न्योंगो, के ह्वी क्वान, मिशेल येओह और सैम रॉकवेल शामिल हैं। वहीं, दूसरे सेट के लिए क्रिस हेम्सवर्थ, ड्वेन जॉनसन, रेगिना किंग, जेनिफर लॉरेंस, रीटा मॉरिनो, जॉन मुली का नाम शामिल है। एमिली ब्लंट, सिंथिया एरियो, अमेरिका फेरारा, रायन गॉसलिंग, एरियाना ग्रांड, बेन किंग्सले तीसरे राउंड के प्रेजेंटर होंगे।

'ओपेनहाइमर' को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
इस साल दिए जाने वाले ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा 23 जनवरी को कर दी गई थी। सबसे ज्यादा नॉमिनेशन 'ओपेनहाइमर' को मिले हैं। इस फिल्म को कुल 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा 'बार्बी', 'पुअर थिंग्स', 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' सहित कई और फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा भारतीय मूल की कैनेडियन फिल्ममेकर निशा पाहुजा की 'टू किल ए टाइगर' को भी नॉमिनेट किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button