छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अब चला चली की बेला

रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अब चला चली की बेला है। पतझड़ की तरह कांग्रेस रूपी वृक्ष को उनके नेता और कार्यकर्ता लगातार छोड़ रहे है। वैसे तो पूरे देश में यही आलम है। केंद्रीय राजनीति में भी कई  दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं।   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता एक – एक कर पार्टी को छोड़ते जा रहे हैं।

शनिवार को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के महाकुंभ के दौरान पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चुन्नीलाल साहू, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कांग्रेस, क्वालिन्स प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक जोगी कांग्रेस, ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास, अजय बंसल प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस पूर्व संचालक अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़, सुरेश यादव पीसीसी प्रतिनिधि, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी, ए. दास साहू प्रदेश प्रवक्ता पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी, सुमित राज साहू प्रतिनिधि जिला सचिव आॅल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, रामस्नेही जांगड़े प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी, बृजमोहन साहू प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी, लोरमी से सोहन डड़सेना पार्षद, हरिशंकर जायसवाल पूर्व पार्षद, अशोक शर्मा पूर्व पार्षद, रज्जू भारती वरिष्ठ कांग्रेस नेता सामाजिक कार्यकर्ता, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button