बिहार

गया में युवक का मर्डर; अपराधियों ने गला रेतकर युवक को मार डाला

गया.

गया में अपराधियों ने धारदार हथियार से एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक की हत्या कर सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गया। मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। लेकिन, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

यह पूरा मामला शनिवार की सुबह बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव के समीप की है। मिली जानकारी के मुताबिक, बेलागंज थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव के समीप अपराधियों ने एक युवक का गला रेत कर हत्या कर शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। शनिवार को जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो बेलागंज थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। जांच के दौरान देखा गया कि युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया है। जिसके कारण युवक की मौत हो गई।

Related Articles

युवक के गला धारदार हथियार से रेता गया
पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में बेलागंज थाने की पुलिस ने बताया कि फतेहपुर गांव के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है। जांच पड़ताल के दौरान युवक के गला धारदार हथियार से रेता गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है। मृतक की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का माने तो अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए युवक का हत्या कर शव को फतेहपुर गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button