मध्यप्रदेश

एक तरफ राहुल गांधी आगे-आगे चल रहे हैं औप पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है- CM मोहन यादव

भोपाल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक कई झटके लगते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेशी पिचौरी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ-साथ कई और नेताओं के भी बीजेपी का दामन थानमे की खबर है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद राहुल गांधी पर चुटकी ली है और कहा है कि एक तरफ राहुल गांधी आगे-आगे चल रहे हैं औप पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।

जानकारी के मुताबिक सुरेश पचोरी के साथ कई नेताओं ने बीजेपी के भोपाल ऑफिस में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं में विशाल पटेल,  गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले शामिल हैं। इन सभी नेताओं ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता हासिल की।

Related Articles

इस दौरान जब सीएम मोहन यादव से राहुल गांधी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, आगे-आगे राहुल जा रहे है, पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है। वहीं  कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, देश में अगल कोई नया कर रहे हैं तो वो मोदी जी कर रहे हैं, इसलिए दूसरी पार्टियों के कई बड़े नेता भाजपा जॉइन कर रहे हैं।  इंदौर से नेताओं का बड़ा दल आएगा। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आजादी के बाद गांधी जी ने कहा था, कांग्रेस आजादी का आंदोलन था, कांग्रेस भंग कर देनी चाहिए, लेकिन पं. जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया। उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी अब गांधी जी की इच्छा पूरी करेंगे। राहुल कांग्रेस को समाप्त करने के लिए निकले हैं।

गजेंद्र के शामिल होने से धार के बादल सकते है समीकरण

भाजपा ने 24 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पांच सीटें होल्ड रखी हैं। ऐसे में संभावना यह है कि गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा जॉइन करने के बाद धार सीट पर समीकरण बदल सकते हैं। साल 1989 में वह मनावर सीट से भाजपा से विधायक रह चुके हैं। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।1990-92 तक विधायक रहे। तीन बार के सांसद हैं। 1998 और 2009 के धार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव जीते।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button