देश

रक्षा मंत्री ने चीनी सैन्य आक्रामकता पर दिया सीधा संदेश, ‘भारत ने सुनिश्चित किया हिंद महासागर में नहीं दिखाएगा कोई ताकत’

नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के सैन्य शक्ति दिखाने के संदर्भ में परोक्ष संदेश देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी सशक्त आर्थिक और सैन्य ताकत हिंद महासागर क्षेत्र में अन्य देशों पर अपना प्रभुत्व नहीं जमा पाए या उनकी संप्रभुता के लिए खतरा बन जाए। नौसेना यह भी पक्का कर रही है कि कोई भी यहां पर वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश नहीं कर पाए। गोवा में सोमवार को एक कार्यक्रम पर संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर के सभी पड़ोसी देशों को उनकी स्वयत्तता और संप्रभुता कायम रखने में मदद दी जाएगी।

'भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार है'
गोवा स्थित नेवल वार कालेज की नई इमारत के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार है। वह हिंद महासागर के तटीय देशों को पूरी सुरक्षा प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खतरों को आंकने और उनसे निपटने का तरीका बदल गया है। पहले सरकारों का पूरा फोकस जमीन पर स्थित सीमाओं को ही सुरक्षित करने पर पूरा जोर रहता था। लेकिन जल क्षेत्र के खतरों को इतना महत्व नहीं दिया जाता था। नये भारत के रणनीतिक विचारों में बदलाव पर सिंह ने कहा कि एक समय में हमें चारों ओर से जमीनी सीमाओं से घिरा देश माना जाता था, लेकिन अब भारत को जमीनी सीमाओं के साथ समुद्र से घिरे देश के रूप देखा जाता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button