बाज़ार

गोल्ड की कीमतों में 800 रुपये की तेजी, ₹65000 के पार पहुंचा गोल्ड

नई दिल्ली
शादी सीजन के लिए गोल्ड की खरीदारी की सोच रहे हैं तो आपको जेब ढीली करनी पड़ सकती है। दरअसल, मंगलवार को गोल्ड की कीमतों में 800 रुपये की तेजी आई और यह बढ़कर 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नई रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी की कीमत 900 रुपये बढ़कर 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। पिछले कारोबार में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच मंगलवार को दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 800 रुपये बढ़कर 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। ब्रोकरेज के कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा-घरेलू बाजारों में हाजिर सोना पिछले बंद से 1 प्रतिशत अधिक बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल में रिसर्च (कमोडिटी और करेंसी) के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा- विदेशी बाजार में डॉलर के स्थिर रहने के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में सुधार हुआ है और सकारात्मक कारोबार हो रहा है। वैश्विक इक्विटी में लगातार बढ़ोतरी और अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में कटौती की नीतियों पर अनिश्चितता की वजह से निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ा है।" बता दें कि सुरक्षित संपत्ति के तौर पर गोल्ड के निवेश को देखा जाता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button