मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाने का किया आह्वान

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 4 मार्च को कैबिनेट की बैठक के बाद मध्यप्रदेश मंत्री-मंडल के सभी सदस्य सपत्निक अयोध्या धाम भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। आज भगवान श्रीराम का अद्भुत मंदिर माँ सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लखनऊ प्रवास के बाद भोपाल लौटने पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ .यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान और बाबा विश्वनाथ के पवित्रधाम से मैं आनंद से सराबोर होकर लौटा हूँ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्री-मंडल के सदस्यों ने मार्च माह में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हमारी भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले भी हैं। हमारी आस्था का केंद्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने अवश्य जाने का आह्वान किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button