मध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां होंगी, राम नाम के भजनों पर झूमेंगे भक्त

इंदौर
 महाशिवरात्रि पर पर्व पर गुटकेश्वर धाम सद्गुरु परिवार न्यास द्वारा 8 मार्च को किला मैदान स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर नगर फरियाली भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें 20 हजार से अधिक भक्त सम्मिलित होंगे। राम के भजनों की प्रस्तुतियां और वृंदावन के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

सुबह गुटकेश्वर महादेव का वेद मंत्रों के बीच अभिषेक होगा और शाम को श्रृंगार किया जाएगा। सदगुरु परिवार न्यास के चंद्र प्रकाश दुबे और मनीष प्रजापत ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह 9:00 बजे से गुटकेश्वर महादेव का आचार्य पंडितों की उपस्थिति में वेद मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक किया जाएगा। साथ ही हजारों भक्त महादेव का अभिषेक कर सकेंगे। उसके बाद शाम 6:00 बजे गुटकेश्वर महादेव का ड्रायफ्रूट, सूखे मेवे भांग से विशेष श्रंगार किया जाएगा।

शाम 7:00 बजे से नगर फरियाली भंडारा शुरू होगा जिसमें 20 हजार से अधिक भक्तों को फरियाली खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। यह आयोजन पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश शर्मा भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। राम के भजनों पर हजारों भक्त झूमेंगे। वृंदावन के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। महिलाओं के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था रहेगी। इस आयोजन के लिए कई कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है, जो व्यवस्था संभालेंगे। आयोजन प्रमुख धीरज शुक्ला ने बताया कि इसमें 20 हजार से अधिक भक्तों के लिए फरियाली खिचड़ी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इससे भी अधिक लोग आने पर उनके लिए भी व्यवस्था रहेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button