छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब ने शिक्षा मंत्री की माताजी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्रीमती पिस्ता देवी, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी, समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल की माता थीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button