मध्यप्रदेश

बंधान तट पर मिला नर कंकाल, बहुत अधिक गंदगी पैर रखना भी दुभर खुली स्वच्छ भारत मिशन की पोल

डिंडोरी
जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 14 बंधान टोला में कंकाल मिलने से लोगो में हल चल। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय रह वासी शौच क्रिया के लिए गए तो देखा कि बंधान का भराव जहा अभी अभी खाली हुआ है वहां एक नर कंकाल पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी धीरे धीरे वार्ड क्रमांक 14 झुरकी टोला में फैल गई। जिसकी जानकारी पार्षद पति गोवर्धन सरैया द्वारा जिला मुख्यालय कोतवाली को दी गई। जिसकी जांच में  जुटी पुलिस।

मौके पर जाकर देखने से पता चला कि उक्त स्थान पर शौच क्रिया के लिए स्थानीय लोगो का आवागमन है।जिसके चलते उक्त स्थान पर गंदगी का यह आलम है की वहा पैर रखना भी दुभर है।

ऐसे में  पूरे देश में समग्र स्वछता अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायत को शौच मुक्त ओडीएफ प्लस का दर्जा दिया गया है। लेकिन जिला मुख्यालय में शौच के लिए लोग बाहर जा रहे हैं तो क्या जिला मुख्यालय ओडी प्लस की श्रेणी में नहीं आता, सोचने का विषय है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button