राजनीति

अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप- ये लोग चुनाव जीतते नहीं हैं, ये चुनाव चोरी करते हैं

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद चंडीगढ़ का मेयर अब INDI गठबंधन से होगा। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की हुई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बहुत-बहुत शुक्रिया कहा।

अरविंद केजरीवाल ने इस जीत को INDIA की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि भाजपा वालों ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 36 में से आठ वोट चोरी कर लिए। यह वोट का 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि देश में 90 करोड़ वोट हैं। अभी लोकसभा चुनाव होने हैं। अगर भाजपा उसमें 25 प्रतिशत वोट चोरी करेगी तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सुना तो था कि भाजपा वाले चोरी करते हैं, लेकिन आज इनका सबूत भी मिल गया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान सीसीटीवी फुटेज मिल गई थी।

370 सीटें जीतने का कॉन्फिडेंस दिखा रही भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा 370 सीटों को जीतने का आत्मविश्वास दिखा रही है। ये लोगों को चैलेंज कर रहे हैं कि 370 सीटें आएंगी, ये कह रहे हैं कि लोगों की जरूरत नहीं है। ये कहां से आएंगी 370 सीटें। ये लोग चुनाव जीतते नहीं हैं, ये चुनाव चोरी करते हैं।

भाजपा को बेनकाब कर दिया
चंडीगढ़ मेयर चुनाव ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया। इन लोगों को बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराया जा सकता है, एकता और अच्छी प्लानिंग से हराया जा सकता है। चंडीगढ़ के लोगों की भी जीत हुई और पूरे देश की जीत हुई। भाजपा ने इस चुनाव और इसके परिणाम को चोरी कर लिया था। आरोप लगाया कि भाजपा वाले पहले ईवीएम में धांधली करते हैं, फिर भी हार जाएं तो खरीद फरोख्त, डराने धमकाने और सत्ता व अधिकारों के दुरुपयोग में लग जाते हैं।

गठबंधन पर क्या बोले केजरीवाल
लोकसभा में गगठबंधन पर कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बातचीत का दौर जारी है, जल्द ही घोषणा की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button