मध्यप्रदेश

प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीतने का वादा करेंगे एमपी भाजपा के नेता

भोपाल

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 और राजग को 400 पार सीटें दिलाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही भाजपा शनिवार और रविवार को अपना राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रही है।

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इस दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे जबकि इसका समापन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस अधिवेशन में मध्य प्रदेश भाजपा के नेता भी प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीतने का वादा करेंगे। यह वादा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा अधिवेशन में अपने संबोधन में कर सकते हैं।

अधिवेशन में देशभर के 11500 प्रतिनिधि  भागीदारी करेंगे। जिसमें से मध्य प्रदेश के करीब 900 प्रतिनिधि शािमल रहेंगे। भाजपा इस महामंथन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किए गए लोकसभा चुनाव के बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की रणनीति  तैयार की जाएगी। जिसमें इस बार मध्य प्रदेश में हर सीट पर जीत का लक्ष्य भी तय होग। प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिसमें से पिछले चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी, छिदंवाड़ा सीट वह हार गई थी, लेकिन इस बार यहां की सभी 29 सीटों पर जीत का वादा भाजपा के नेताओं से इस अधिवेशन में लिया जाएगा। दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन 17 फरवरी को पदाधिकारियों की बैठक होगी। उसके बाद अन्य सत्र होंगे। इनमें दो प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा
अधिवेशन में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, महापौर, जिला परिषद अध्यक्ष सहित प्रदेश और जिला संगठनों के पदाधिकारी और वरिष्ठ विस्तारक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तय किए गए 400 पार के आव्हान को इस अधिवेशन के माध्यम से फलीभूत किया जाएगा। इसे लेकर इन दो दिन में हर मोर्चे पर रणनीति बनाई जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button