फिल्म जगत

एक्टर की इस फोटो ने बढ़ाई हलचल

मुंबई

हाल ही में अभिनेता विक्रम ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने ‘महान 2’!!? लिखा है। एक्टर का ये लुक खूब वायरल हो रहा है। साल 2022 में चियान विक्रम और कार्तिक सुब्बाराज फिल्म महान में नजर आए थे। लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। लोगों ने इस फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है।

इस फिल्म ने हाल ही में 2 साल पूरे किए हैं। इसी बीच फिल्म के एक्टर ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है।अब इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ‘महान 2’ भी जल्द ही आ सकती है। हाल ही में अभिनेता ने फिल्म के अपने लुक की कुछ तस्वीरें साझा कीं। साथ ही, इसके कैप्शन में ‘महान 2’!!? लिखा। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। अभिनेता की इस पोस्ट ने फैंस को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया है। 10 फरवरी 2022 को महान ओटीटी पर रिलीज हुई थी। कार्तिक सुब्बाराज ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में चियान विक्रम और ध्रुव के अलावा,बॉबी सिम्हा आडुकलम नरेन जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button