मध्यप्रदेश

शहीद अनिल वर्मा को CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को 11 लाख रुपये देने की घोषणा

 भोपाल
भारतीय सेना में तैनात मध्यप्रदेश के सीहोर निवासी सूबेदार अनिल वर्मा ड्यूटी के दौरान मां भारती की सेवा में बलिदान हो गए थे। अनिल वर्मा के बलिदान के बाद उनके गांव में शोक की लहर है। वहीं मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने भी अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही उन्होंने अनिल वर्मा के परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 11 लाख रुपये की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्‍यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर कहा गया कि ‘मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के लाल, वीर सपूत सूबेदार श्री अनिल वर्मा जी के लेह क्षेत्र में मां भारती की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस बलिदान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार निवासी वीर जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹11 लाख की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवान की अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल होंगे।'

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button