बिहार

मांझी दो मांगों को दुहराते हुए बोले- 128 से ज्यादा वोट लाएंगे

पटना.

हर हाल में नीतीश कुमार विश्वास मत हासिल करेंगे। उन्हें 128 से ज्यादा मत प्राप्त होंगे। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का। बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एनडीए सरकार के विश्वास मत हासिल करने का दावा करने वाले जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे एक रोटी से पेट नहीं भरता है, मुझे दो रोटी चाहिए। मेरी जितनी औकात है, मैं वहीं से बात करता हूं।

पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि मुझे और मेरे पुत्र एक ही विभाग को पिछले कई वर्ष से संचालित कर रहा हूं। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को कुछ विचार करने की आवश्यकता है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर दो मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ये घर की बात है हमको एक रोटी से पेट नहीं भरता है हम दो तीन रोटी की मांग करेंगे। यही मांग मैं अपने नेता से मांग कर रहा हूं।उन्होंने यह भी कहा है कि कम से कम दो रोटी दीजिए। क्योंकि, हम गरीब की राजनीति करते हैं। इसलिए ऐसा विभाग मिले की हम अपने ग्रामीण क्षेत्र में काम कर सके। हमने अपने नेता के सामने यह मांग रखी है। अब देना ना देना उनके ऊपर है ये भी सोच लीजिए की ना भी देंगे तो हम कोई अप्रिय बात नहीं कहेंगे।
मेरे बेटे को भी वही विभाग मिला, यह सही नहीं
अपने गांव गया के महाकार से पटना लौटने के दौरान जहानाबाद के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हम दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। यह मांग हम अपने घर में अपने लोगों से कर रहे हैं ना कि बाहरी लोगों से कर रहे हैं। हमने स्पष्ट रूप से पहले भी कहा है कि जो विभाग मुझे मिलता आया है वहीं विभाग मेरे बेटे को भी मिला है यह सही नहीं है। हम दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अपने घर में मांग नहीं रखेंगे तो और किनके सामने रखेंगे। इशारों-इशारों में जीतन राम मांझी ने यह स्पष्ट कर दिया है की उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को दिए गए मंत्री पद से वह बहुत ज्यादा खुश नहीं है। ऐसे में उनकी मांग है कि उन्हें दूसरा कोई विभाग का मंत्री पद का मिलना चाहिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button