उत्तर प्रदेश

फरार चल रहे इनामियां बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

फिरोजाबाद.
फिरोजाबाद थाना दक्षिण पुलिस एवं एसओजी टीम ने। शनिवार को एक ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह चौदह वर्ष से गैंगस्टर व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, निरीक्षक अनुज राणा प्रभारी सर्विलांस, एसओजी मय टीम, उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह चौहान चौकी प्रभारी पैमेश्वर गेट, हैड कांस्टेबिल विपिन कुमार, हरवीर सिंह एसओजी, कांस्टेबिल उग्रसेन एसओजी ने त्वरित कार्यवाही कर रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। उसका नाम विजय सिंह पुत्र रामस्वरुप बताया गया है।

वह मालवीय नगर का रहने वाला है। वह 2010 से फरार चल रहा था। न्यायालय में हाजिर न होने पर पच्चीस सौ रुपया इनाम रखा गया था। उसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ। उसके बाद उस पर 2011 में 25 हजार रुपया इनाम रखा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया अभियुक्त विजय एवं उसके परिजनों ने 2010 में पुलिस के कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम से मारपीट की गयी थी। जिसमें एक उप निरीक्षक गम्भीर रुप से घायल हो गये थे।

अभियुक्तों ने पुलिस की जीप व आरटी सेट को तोड़ दिया था। जिसमें पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी। जिसके बाद से अभियुक्त विजय लगातार फरार चल रहा था। वह विजयवाडा आन्ध्र प्रदेश में रहकर चूड़ी का व्यापार कर रहा था। वह व्यापार के संबंध में फिरोजाबाद आया हुआ था। तभी जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने‌शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button