फिल्म जगत

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मंकी मैन’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला फिल्म ‘मंकी मैन’ से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह आॅस्कर-नॉमिनेटेड देव पटेल के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक एक्शन-पैक्ड रिवेंज टेल है। इस फिल्म को सोभिता के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन माना जा रहा है, क्योंकि वे अपने कदमों को अंतरराष्ट्रीय फिल्म की ओर बढ़ा रही हैं।

फिल्म में उनका किरदार सुपर इंट्रीग्यूइंग है, और उनका इंटेंस प्रैसेंस सभी का ध्यान उनकी तरफ खीच रहा है। सोभिता धुलिपाला को 'मंकी मैन' के ट्रेलर में देखकर हमें उन्हें और भी देखने की इच्छा हो रही है। अभिनेत्री का आॅन-स्क्रीन रोमांस देव पटेल के साथ फिल्म को और भी रोमांचक बनाता है, जिससे दर्शक और भी उत्सुक हो गए हैं। इस हॉलीवुड डेब्यू के साथ, सोभिता ने न सिर्फ अपनी अभिनय क्षमता की वर्सेटिलिटी दिखाई है बल्कि हॉलीवुड में और वैश्विक दर्शकों के दिलों में भी आगे बढ़ने का रास्ता बनाया है। ‘मेड इन हेवन 2’ में नजर आने के बाद, सोभिता ने सिनेमा की दुनिया में धूम मचा दी है। वहीं, उनकी फिल्म ‘मंकी मैन’ 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button